Published On : Mon, Oct 11th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

Video: सदर में यातायात व्यवस्था चरमराई

Advertisement

नागपुर – नागपुर के सदर में राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है। यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है, सदर के मार्गो पर दुकानों के आगे खड़े रहने वाले वाहनों से समस्या और भी बढ़ गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्ती नहीं बरतने के चलते हर घंटे सदर में जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Gold Rate
23 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800/-
Silver/Kg ₹ 3,29,800 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सदर के मुख्य मार्ग हल्दीराम चौक से अशोक होटल ओर लिबर्टी चौक से रसकुंज सदर तक के इलाकों में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। ट्रैफिक विभाग की अनदेखी के चलते सदर में बढ़ रहे यातायात दबाव को सुचारू करना मुश्किल हो रहा है। सदर में सुबह से लेकर रात तक वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है।

जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर 10 हजार से अधिक दुपहिया वाहन व 5000 से अधिक चारपहिया वाहन चलते हैं। ऐसे में 500 मीटर लम्बे सदर के इस मुख्य मार्ग पर वाहनों की रेलमपेल से दिन भर यातायात का दबाव बना रहता है। राहगीरों को इस मार्ग में चलने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। सदर के यातायात व्यवस्था बिगाड़ने में मुख्य कारण होटलों और दूकानों के आगे बाईक और कार खड़े रहते हैं, जिससे मार्ग और भी संकरा हो जाता है। ट्रैफिक विभाग को इसपर गंभीरता से ध्यान देते हुवे कठोर कार्यवाही करने की जरूरत है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप चालू रहे ताकि जनता को ट्रैफिक जाम का सामना ना करना पड़े ।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement