Published On : Sat, Dec 10th, 2016

39 सीमेंट सड़कों के लिए रु. 301 करोड़ मंजूर : महापौर प्रवीण दटके

Advertisement

Cement Road Construction

नागपुर: शहर में सीमेंट सड़कों के निर्माण का काम लगातार जारी रहेगा। शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों में सड़क निर्माणकार्य जल्द पूर्ण कर लिए जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 301 करोड़ रुपए के सीमेंट सड़क निर्माण को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। यह जानकारी महापौर प्रवीण दटके ने दी है। जिसमें 100-100 करोड़ रुपए का योगदान राज्य सरकार, नागपुर सुधार प्रन्यास और मनपा देगी। इस निधि के माध्य से 39 सीमेंट सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस सन्दर्भ में 50-50 करोड़ के 6 पॅकेज में टेंडर निकाले जाएंगे। विभागीय समिति की मंजूरी के बाद जल्द ही निविदा प्रकाशित की जाएगी।

ज्ञात हो कि पहले चरण में 115 करोड़ रुपए के सीमेंट सड़क का निर्माणकार्य यूनिटी नामक कंपनी ने किया। दूसरे चरण में 324 करोड़ के 40 सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसके तहत 2-3 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। शेष के कामों के टेंडर भी हो गए जिसमें से कुछ के काम भी शुरू हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.