Published On : Sat, Dec 10th, 2016

एक महीने से बंद एटीएम को लोगो ने दी श्रधांजलि

Advertisement

tribute-to-atm
नागपुर:
डिमोनिटाइजेशन के बाद पैसे पैसे को मोहताज जनता के लिए एटीएम मशीन आखरी सहारा है। लेकिन शहर के अनंतनगर के लोगो के लिए एटीएम से मिलने वाली राहत भी मयस्सर नहीं है। बीते एक महीने से इलाके में स्थित बैंक और इंडिया का एटीएम बंद पड़ा है। स्थानीय लोगो के मुताबिक पहले एटीएम सुचारू रूप से शुरू था लेकिन जब से डिमोनिटाइजेशन का फैसला आया तब से एटीएम का शटर जो बंद हुआ तो कभी खुला ही नहीं। पैसे की तंगी से जूझ रहे लोगो के लिए एटीएम का बंद होना बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है।

थक हार के स्थानीय लोगों ने शनिवार को एटीएम को मृत घोषित करते हुए उस पर हार चढ़ा दिया। लोगो के मुताबिक मुश्किल वक्त में जब एटीएम उनके काम नहीं आ रहा तो बाद में उन्हें इसका क्या काम। लोगो ने एटीएम में जमा होकर उसे श्रधांजलि तक दे डाली।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.