Published On : Sat, May 2nd, 2015

चांदूर रेल्वे : बैंक से उड़ाए डेढ़ लाख


एटीएम अधिकारी बनाकर झांसा

चांदूर रेल्वे (अमरावती)। खुद को एटीएम अधिकारी बताकर धोखे से एक शख्स के 2 बैंक अकाऊंट से डेढ़ लाख रुपये उड़ा ले जाने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. इस घटना से गांव में हडक़ंप मचा हुआ है. बज्गी हिंडोली ग्राम निवासी प्रमोद नारायण गाडवे को शुक्रवार को किसी राहुल शर्मा ने मोबाइल पर फोन लगाकर बताया कि वह एटीएम अधिकारी बोल रहा है.

धोखे से लिए नंबर
उसने एटीएम नूतनीकरण करने के बहाने उससे बैंक अकाऊंट नंबर व गोपनीय नंबर मांगे. प्रमोद ने झांसे में आकर उसे एचडीएफसी व स्टेट बैंक दोनों के गोपनीय नंबर बता दिये. राहुल ने इन नंबरों के आधार पर एचडीएफसी बैंक से साइबर क्राइम के माध्यम से 76 हजार 161 रुपये व स्टेट बैंक से 44 हजार 256 समेत कुल 1 लाख 20 हजार 417 रुपये उड़ा लिये. बैंक अकाऊंट से कैश विड्राल के मैसेज आने पर उक्त धोखाधड़ी के बारे में पता चला. चांदूर रेलवे पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

Gold Rate
May 06- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,50,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

02 atm

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement