Published On : Mon, May 3rd, 2021

चाकू की नोंक पर 2 महिलाओं को लूटा

Advertisement

नागपुर. अस्पताल से घर जाते समय 2 परिचारिकाओं को 3 युवकों ने चाकू की नोक पर लूट लिया. इस मामले में सदर पुलिस ने छाया प्रसन्नजीत रॉय (31) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है.

वे राजनगर की निवासी हैं. छाया और उनकी सहेली बबिता मानकापुर के मेडिकेयर अस्पताल में काम करती हैं. शनिवार रात को 11.45 बजे के आस पास दोनों ड्यूटी के बाद पैदल अपने घर जा रही थीं. इस दौरान करीम हॉटेल के सामने की जगह से दोपहिया वाहन पर सवार 18 से 20 वर्ष के 3 युवक महिलाओं के पास आए. चाकू की नोंक पर दोनों से पैसे और आभूषण लूट लिए.

आरोपियों ने उनसे 2 मोबाइल और चांदी की चेन के साथ-साथ कुल मिलाकर 9 हज़ार रुपए का माल लूट लिया और घटनास्थल से फरार हो गए. छाया ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की विस्तारित जानकारी दी और इसके पश्चात नज़दीकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने डकैती समेत अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. पीड़ित महिलाओं की जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.