
नागपुर: तुच्छ विवाद पर एक युवक को एक अपराधी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना इमामवाड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत हुई है और पुलिस ने सुनील रामपाल कश्यप (22) के शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. सुनील रामबाग का निवासी है. पकड़े गए आरोपी का नाम कपिल मंगल भीमटे (32) है. सुनील शनिवार रात को करीब 10 बजे अपने घर के सामने एक दोस्त से बात कर रहा था.
उसी समय कपिल एक दोपहिया वाहन पर आया और उसके घर के सामने रुक गया. वह ज़ोर-ज़ोर से फोन पर किसी को गाली दे रहा था. सुनील ने उसे इस तरह ज़ोर से गाली देने की हरकत पर ऐतराज़ जताया.
हालाँकि कपिल उस समय तो चुपचाप घटनास्थल से निकल गया, लेकिन 10 मिनट बाद वह चाकू लेकर वापस लौटा. उसने सुनील के सिर और हाथों में में चाकू से वार किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
जब सुनील के दोस्त मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, तब आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और खोजबीन के बाद पुलिसकर्मियों को कपिल को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. इमामवाड़ा पुलिस मामले की जाँच कर रही है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




