Published On : Mon, May 3rd, 2021

चोरों ने उड़ाया 1.90 लाख का माल

Advertisement

नागपुर: अंतिम संस्कार के लिए शहर से बाहर जाते परिवार को देख अज्ञात चोरों ने घरवालों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर लाखों का सामान चुराया और घटनास्थल से फरार हो गए. यह घटना इमामवाड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत हुई है. पुलिस ने राहुल राजेंद्र भगत (48) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है. राहुल आयसोलेशन अस्पताल के निकटवर्ती परिसर के निवासी हैं.

शुक्रवार आधी रात को राहुल के पिता चल बसे. वे रायपुर के निवासी थे. पिता के निधन की जानकारी मिलते ही राहुल अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर रायपुर के लिए रवाना हो गया. इस दौरान आरोपी ने दरवाज़े का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. अलमारी में रखे 1.25 लाख रूपए और सोने के आभूषण, इस तरह कुल मिलाकर 1.90 लाख रुपए का सामान चोरी कर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया.

सुबह पड़ोसियों को राहुल के घर का ताला टूटा हुआ और अंदर घर में सामान बिखरी हुई अवस्था में नज़र आया. पड़ोसियों ने चोरी की घटना के बारे में तुरंत राहुल और पुलिस को बताया. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.