Published On : Thu, Sep 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

“नाग विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स व्दारा छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर तथा निशुल्क स्वस्थ जांच शिविर आयोजित”

“राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन निमित्त प्रारंभ किए गए सेवा परमोधर्म अभियान का चेंबर व्दारा हुआ शुभारंभ” “1100 से अधिक लोगों ने लिया शिविर का लाभ”
Advertisement

“नाग विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स व्दारा छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर तथा निशुल्क स्वस्थ जांच शिविर आयोजित”

नागपुर:- केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं का लाभ सामान्य नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 17 सितंबर से पुरे राज्य में ‘सेवा परमोधर्म’ अभियान महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।

‘सेवा परमोधर्म’ अभियान का नागपुर शहर में शुभारंभ विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था ‘नाग विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स’ व्दारा तहसील कार्यालय नागपुर शहर के सहयोग से पंजाब सेवा समिति, पंजाब सेवा समाज, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत, श्री कच्छ पाटीदार समाज, पुज्य लकडगंज सिंधी पंचायत, श्री वर्धमान नगर जैन समाज, श्री माहेश्वरी युवक संघ, पूज्य पंचायत क्वेटा समाज के संयुक्त सौजन्य से दि. 22 सिंतबर 2026 को छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर एवं मॅक्स सुपर स्पेशलिटीज हॉस्पीटल की ओर से निशुल्क फुल बॉडी हेल्थ चेकअप कॅम्प प्रितम भवन, सी.ए. रोड, वर्धमान नगर चैक में आयोजित किया गया।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्यक्रम में मंच पर सर्वश्री – प्रमुख अतिथि के रुप में विधायक कृष्णा खोपडे, विधायक संजय भेंड़े, नागपुर शहर के SDO सचिन कुमावत, नागपुर शहर के तहसीलदार संतोष खांडरे, पुर्व विधायक गिरीश व्यास, भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष तथा पुर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष फारुख अकबानी, चेंबर के पुर्व अध्यक्ष व महाराष्ट्र केमिट के अध्यक्ष दिपेन अग्रवाल, नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पुर्व अध्य्क्ष आश्विन प्रकाश जी मेहाडिया, IPP अर्जुनदास आहुजा, सचिव सीए हेमंत सारडा, कोषाध्यक्ष सचिन पुनियानी, मनपा शिक्षण सभापति नगरसेवीका सौं संतोष लड्डा, नगरसेवक बाल्या रारोकर, पंजाब सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील झाम, पंजाब सेवा समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश मदान, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के सचिव रामअवतार तोतला, पुज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के चेअरमेन प्रदिप पंजवानी, श्री वर्धमान नगर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक बैदमुथा, श्री महेश्वरी युवक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महेश्वरी, पूज्य पंचायत क्वेटा समाज के अध्यक्ष तिलक आहूजा, दि होलसेल क्लॉथ एंड यार्न मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण तोष्णीवाल, दाल मिल एसोसिएशन के योगेश भोजवानी आदि प्रमुखता से उपस्थित थें।

मंच संचालन शिविर के संयोजक तथा चेंबर के कार्यकारणी सदस्य एवं चेंबर की सरकारी योजना उपसमिती के संयोजक राकेश गांधी ने किया।

Advertisement

शिविर का शुभारंभ सभी प्रमुख अतिथि व्दारा प्रितम भवन में स्थित मंदिर में सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों पर पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना करने बात छत्रपति शिवाजी महाराज के तेलचित्र पर पुष्प माल्यार्पण करके तथा दिप प्रज्वलित करके किया गया।
सभी प्रमुख अतिथिगण को नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारीयों का व्दारा चेंबर का विशेष दुपट्टा पहनाकर एवं मोरपंखी का पौधा भेंट देकर स्वागत सत्कार किया गया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना में चेंबर अध्यक्ष फारुख भाई अकबानी ने बताया कि महाराष्ट्र में चेंबर पहली ऐसी व्यापारिक संघटना है जो इस तरह के शिविरों का आयोजन कर रही है। चेंबर ने इसके पहले शहर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान के पांच शिविर आयोजित कर चुकी हैं, चेंबर का यह छठवां शिविर है।

“नाग विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स व्दारा छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर तथा निशुल्क स्वस्थ जांच शिविर आयोजित”

चेंबर के सचिव सीए हेमंत सारडा ने कहा कि यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन निमित्त सेवा परमोधर्म अभियान का नागपुर में शुभारंभ चेंबर व्दारा किया जा रहा है। चेंबर का हर समय यह ही प्रयास रहा है की व्यापारी वर्ग एवं आम जनता को सरकार द्वारा प्रारंभ की गई समस्त योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें। चेंबर आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित करते रहेगा।

विधायक कृष्णा भाऊ खोपडे, विधायक संजय भेंडे़, नागपुर शहर केSDO सचिन कुमावत, पुर्व विधायक गिरीश व्यास, भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष तथा पुर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, महाराष्ट्र केमिट के अध्यक्ष दिपेन अग्रवाल एवं सभी अतिथिगण ने चेंबर व्दारा शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया एवं आगे भी इस तरह के शिविर शहर के अन्य क्षेत्रों में आयोजित करने के लिए कहा विशेष रूप से स्लम एरिया में।
चेंबर के बैनर तले सफलता पुर्वक लगातार छः शिविर आयोजित करने के लिए शिविर संयोजक राकेश गांधी का प्रमुख अतिथिगण व्दारा सत्कार किया गया।
शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, पॅन कार्ड, आयुष्मान कार्ड नया एवं आयुष्यमान कार्ड E-KYC, MSRTC बस तिकीट कार्ड, कामगार कार्ड, रहिवासी दाखला, ज्येष्ठ नागरिक कार्ड, डोमिसाईल सर्टिफिकेट, संजय गांधी निराधार योजना कार्ड, राजपत्र, EWS सर्टिफिकेट, नॉन क्रिमिनल सर्टिफिकेट, वोटर कार्ड, कास्ट सर्टिफिकेट आदि योजनाओं के कार्ड एवं आर.टी.ओ. ऑफीस तथा सिटी सर्वे, NIT के सभी कार्य शिविर मे किए गए।

मॅक्स सुपर स्पेशलिटीज हॉस्पीटल की ओर से निशुल्क फुल बॉडी हेल्थ चेकअप करने आए सभी नागरिकों को भव्य भेंट वस्तु दी गई। कार्यक्रम के अंत में समस्त संस्थाएं तथा उपस्थित अतिथि गणों का चेंबर के सचिव हेमंत सारडा ने आभार माना।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.