
नागपुर: शहर के मानकापुर थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग का विश्वास जीतकर म्यूचुअल फंड में निवेश का झांसा दिया और करीब 23 लाख रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पद्मावती नगर निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति ने मानकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी समीर इकबाल पांडे उनके परिवार के बैंक खातों का संचालन करता था और घर पर नियमित रूप से उसका आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने शिकायतकर्ता को विभिन्न निवेश योजनाओं और म्यूचुअल फंड में बेहतर रिटर्न मिलने का लालच दिया।
आरोप है कि समीर पांडे ने अपने दो अन्य साथियों अंकित इंग्ले और सुल्ताना समीर इकबाल पांडे के साथ मिलकर निवेश किए जाने का दावा किया और विश्वास कायम रखने के लिए फर्जी स्टेटमेंट तथा दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। लंबे समय तक शिकायतकर्ता को यह भरोसा दिलाया गया कि उनका पैसा सुरक्षित निवेश किया गया है और उस पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है।
बाद में जब निवेश संबंधी दस्तावेजों और लेन-देन की जांच की गई, तब कथित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कुल 23 लाख 34 हजार रुपये का गबन कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।
मानकापुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बैंकिंग लेन-देन, निवेश दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...
दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews
गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews
नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...
डॉ. राजीव पोतदार ने जीत का दावा किया.. #nagpurnews #bjp #politicsnews
सलमान अंसारी हत्याकांड में बड़ा मोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #murdernews







