Published On : Sat, Jun 20th, 2020

MPSC का परिणाम जारी, चमके नागपुर के विद्यार्थी

नागपुर: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की ओर से आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019 का परिणाम जारी किया गया। जिसमें ज्योति रामसिंह वसावे पिछड़ावर्ग श्रेणी से राज्य में दूसरे क्रमांक पर रही, उन्हें तहसीलदार पद के लिए चुना गया।

उनके अलावा नागपुर की स्नेहल देशमुख की नायब तहसीलदार पद पर नियुक्ति हुई है। नागपुर केंद्र से मोहनीश शेलवरकर, प्रतीक्षा नक्षीने, प्रतीक चन्नावार का भी चयन हुआ है। शेलवरकर की तहसीलदार, नक्षीने और चन्नावार का उद्योग अधिकारी के रूप में चयन हुआ है।

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की ओर से 13 से 15 जुलाई 2019 के बीच राज्य मुख्य सेवा की परीक्षा ली गई थी। जिसके परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए यह परिणाम और प्रत्येक प्रवर्ग के लिए सिफारिश पात्र घाषित किए गए उम्मीदवारों के कट ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं।

राज्य सेवा पूर्व परीक्षा 2019 17 फरवरी 2019 को मुंबई समेत राज्य के 27 केंद्रों पर ली गई थी। पूर्व परीक्षा के बाद 6 हजार 825 विद्यार्थी पात्र हुए। 13 और 15 जुलाई 2019 को मुख्य परीक्षा मुंबई, औरंगाबाद, नागपुर और पुणे में हुई थी। जिसके परिणाम जारी हुए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement