Published On : Sat, Oct 12th, 2019

राशिफल 12 अक्‍टूबर: चंद्रमा का मीन में संचार, इन राशियों के लिए लकी है शनिवार

Advertisement

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि 11 अक्टूबर की रात 10 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है और 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। साथ ही 11 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर आज रात 03 बजकर 30 तक रवि योग चलेगा। आपको बता दें कि इस योग के दौरान धरती पर आने वाली सूर्य की किरणें बहुत सकारात्मक होती हैं। इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और ऊर्जावान व्यक्तित्व प्राप्त होता है। साथ ही सुख और समृद्धि मिलती है। ये योग खरीददारी और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए बड़ा ही अच्छा माना जाता है।

शनिवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है और इस नक्षत्र पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। अतः उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दौरान शनिदेव की उपासना करना अच्छा माना जाता है और वो भी तब, जब शनिदेव के नक्षत्र के साथ ही उनका दिन शनिवार भी हो। जी हां, आज शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दौरान शनिदेव की उपासना करना आपके लिए हर तरह से बड़ा ही फलदायी होगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को नए कोर्स में एडमिशन मिल सकता है, आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आपका रूतबा बढ़ा रहेगा। आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। पीपल के पेड़ पर काला तिल चढ़ाएं, सभी क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी

मिथुन
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नई ड्रेस गिफ्ट में दे सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। आप बचपन के दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं, दोस्तों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

कर्क
आज शाम आप घर पर पार्टी का प्लान बना सकते हैं। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान से विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

सिंह
आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जायेगा। संतान की तरक्की से आप खुश हो सकते हैं। मंदिर में अनाज दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सूर्य देव को जल आर्पित करें, आप सभी काम में सफल होंगे।

तुला
आज आप कामकाज नए तरीके से निपटा सकते हैं। आपके तरीके की प्रसंशा होगी। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु
आज किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गाय को रोटी खिलाएं, धन में वृद्धि होगी।

मकर
आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी काम के लिए ज्यादा प्रयास करना होगा। उसके बाद का बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कुंभ
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना से अपने करियर में बदलाव ला पाएंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका दिन ख़ुशी भरा रहेगा।

मीन
आज जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। मंदिर में मिठाई चढ़ाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।