
नागपुर के गांधीबाग इलाके के नंगा पुतला चौक में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांधीबाग के नंगा पुतला चौक परिसर में यूनियन बैंक के एटीएम से सटी “भगवती इंटरप्राइजेस” नामक कपड़े की दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। दुकान से उठते धुएं के बड़े-बड़े गुबार देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों और एटीएम को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate




