Published On : Mon, Jun 22nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

वंदे भारत एक्सप्रेस में महिला को अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश, नागपुर में हंगामा

Advertisement

नागपुर: रायपुर से नागपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई। एक बुजुर्ग व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो चलाकर बगल में बैठी महिला को दिखाने की कोशिश की। घटना के बाद ट्रेन के कोच में भारी हंगामा मच गया और यात्रियों ने आरोपी को जमकर फटकार लगाई।

प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला सरकारी कर्मचारी रायपुर से नागपुर की यात्रा कर रही थी। उसी कोच में उसके बगल में बैठा एक बुजुर्ग यात्री अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था।

नागपुर पहुंचने से कुछ समय पहले आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो की आवाज बढ़ा दी और मोबाइल इस तरह पकड़ लिया कि वीडियो महिला को साफ दिखाई दे। इससे महिला असहज हो गई। उसकी परेशानी को देखकर अन्य यात्रियों ने मामले की जानकारी ली तो पूरी घटना सामने आई।

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शुरुआत में एक यात्री ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उल्टा उसी पर भड़क गया। इसके बाद महिला ने जोर-जोर से आवाज लगाकर अन्य यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया। मामला सामने आते ही यात्रियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी की जमकर क्लास लगाई।

हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान और टिकट निरीक्षक (TTE) कोच में पहुंचे। ट्रेन के नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरोपी, पीड़ित महिला और कुछ अन्य यात्रियों को पूछताछ के लिए आरपीएफ चौकी ले जाया गया।

Advertisement

महिला ने अधिकारियों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) को सौंप दिया गया। हालांकि, महिला की उसी दिन दूसरी जगह के लिए फ्लाइट थी, इसलिए वह औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करा सकी और बयान देने के बाद रवाना हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी नागपुर के जरीपटका क्षेत्र का निवासी है और एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान उसने अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो डिलीट कर दिए।

रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक गौरव गावंडे ने बताया कि मामला संवेदनशील है और पीड़िता की काउंसलिंग की गई है। महिला के लौटने पर औपचारिक शिकायत दर्ज होने की उम्मीद है, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
₹7.68 करोड़ की कथित ठगी का खुलासा #NagpurNews #Crime #CyberFraud #LoanFraud #BankFraud #newsupdate

₹7.68 करोड़ की कथित ठगी का खुलासा #NagpurNews #Crime #CyberFraud #LoanFraud #BankFraud...

एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई #NagpurNews #Crime #Police #MDDrugs #antinarcoticsforce

एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई #NagpurNews #Crime #Police...

कामठी में ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत #NagpurNews #Kamthi #TrainAccident #news

कामठी में ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की...

70 ग्राम MD Drugs के साथ आरोपी गिरफ्तार #NagpurNews #Crime  #MDDrugs #Mephedrone #DrugFreeIndia

70 ग्राम MD Drugs के साथ आरोपी गिरफ्तार #NagpurNews #Crime #MDDrugs #Mephedrone...

"रिश्तों को किया शर्मसार! रिश्तेदार ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज #NagpurNews #WomenSafety #justice

"रिश्तों को किया शर्मसार! रिश्तेदार ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज #NagpurNews...

ट्रक से सामान गिरा, फ्लाईओवर पर जाम #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

ट्रक से सामान गिरा, फ्लाईओवर पर जाम #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges