Published On : Sat, Dec 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

राहुल गांधी का तंज- ‘बीजेपी-RSS मेरे गुरु की तरह, मुझे अच्छी ट्रेनिंग दी’

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में बढ़ रही नफरत, डर और हिंसा के खिलाफ है. भारत जोड़ो यात्रा, देश की आवाज है. इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी नेताओं को धन्यवाद भी दिया. राहुल ने कहा कि जितना वो आक्रमण करते हैं, उतनी ही हमें पोजिशन इंप्रूव करने का मौका मिलता है. मैं चाहता हूं कि वो थोड़ा और अग्रेसिविली अटैक करें तो इससे कांग्रेस पार्टी और मुझे फायदा होगा. एक प्रकार से मैं उनको अपना गुरू मानता हूं. एक प्रकार से वो हमें रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि यात्रा के बाद क्या होगा. उन्होंने बताया कि मुझसे कल कुछ लोग कह रहे थे कि हमें प्लानिंग करनी है कि आगे क्या करेंगे. मैंने उनको जवाब दिया कि ये जो यात्रा है, वो कुछ बताने की कोशिश कर रही है. अगर हम उसकी आवाज सुने बिना कुछ और करना शुरू कर दें तो हिंदुस्तान की आवाज का अपमान होगा.

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं अखिलेश और मायावती को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि विपक्ष के सभी नेता हमारे साथ खड़े हैं. वो क्लियरली हमें मालूम हैं, लेकिन आज के हिंदुस्तान में कई तरह के कंपन्संस होते हैं, इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी के दरवाजे खुले हैं किसी के लिए रोक नहीं है. उन्होंने कहा कि विचारधारा में समानता होती है, नफरत, हिंसा और मोहब्बत में कोई समानता नहीं होती. अखिलेश, और मायवती मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहते हैं ये मैं जानता हूं कि वो नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहते.

राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी वालों के पास पैसे और फंड की कोई कमी नहीं है. वो कैंपेन चलाते रहते हैं. बड़ी इंट्रेस्टिंग बात है, जिस पर मैं 100 फीसदी विश्वास करता हूं कि सच्चाई को कोई भी कैंपेन नहीं छिपा सकता. उन्होंने मेरी छवि बिगाड़ने में 5-6 हजार करोड़ लगा दिए होंगे, थोड़े और लगा लें, लेकिन कुछ असर नहीं पड़ना है

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement