Published On : Mon, Jan 5th, 2015

अकोला : पल्स पोलिओ टीकाकरण 18 जनवरी को

Advertisement


अकोला।
आगामी 18 जनवरी को राष्ट्रीय पल्स पोलिओ टीकाकरण मुहिम के प्रथम चरण में जिले के 0 से 5 वर्ष तक के बालकों को पोलिओ की खुराक पिलाई जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी की गई है. अकोला जिले के 1 लाख 6 हजार 668 बालकों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 1 हजार 7 पोलिओ बूथ लगाए जाएंगे. वहीं 55 ट्रांझिट टीम, 71 मोबाइल टीम तैयार की गर्इं है. वहीं शहरी क्षेत्र के 26 हजार 12 बालकों के लिए 104 पोलिओ बूथ (मनपा क्षेत्र छोडकर) लगाए गए है. इसके अलावा बसस्थानक, रेल्वे स्टेशन, र्इंटभट्टे, शासकीय व निमशासकीय अस्पताल आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी बूथ लगाए जाएंगे.

इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष आयु गुट के बालकों को 18 जनवरी को पोलिओ की खुराक जरूर पिलाए, ऐसी अपील जिला परिषद के अध्यक्ष शरद गवई, उपाध्यक्ष गुलाम हुसेन देशमुख, आरोग्य सभापती राधिका धाबेकर, जिलाधिकारी अरूण शिंदे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण उन्हाले, निवासी उपजिलाधिकारी अनिल खंडागले, उपसंचालक आरोग्य सेवा मंडल डा. अविनाश लव्हाले, जिला आरोग्य अधिकारी डा. नितीन अंबाडेकर, जिला शल्य चिकित्सक डा. आर.एच. गिरी, अतिरिक्त जिला आरोग्य अधिकारी डा. आशीष भारती, माता, बाल संगोपन अधिकारी डा. हरी पवार ने किया है.

polio

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.