
नागपुर: नागपुर के बजाजनगर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। निर्माण स्थल पर पेशाब करने से रोकने पर चार मजदूरों ने अपने ही साथ काम करने वाले दो मजदूरों पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों मजदूर घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे संत चोखामेला छात्रावास परिसर स्थित एक निर्माण स्थल पर हुई। यहां उत्तर प्रदेश के कई मजदूर एक ही परिसर में रहकर निर्माण कार्य कर रहे थे।
शिकायतकर्ता बलीस्टर यादव ने पुलिस को बताया कि खाना बनाने के बाद वह बाहर पानी फेंकने गया था। उसी दौरान कुछ मजदूर उसके रहने की जगह के सामने शोर-शराबा करते हुए पेशाब कर रहे थे। जब उसने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा, तो चारों आरोपी भड़क गए और विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की सरिया से बलीस्टर यादव पर हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी कान्हू गौतम चौधरी पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को तत्काल सरकारी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर बजाजनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet




