Published On : Fri, Jan 13th, 2017

Video: जनता के आदेश पर चुनाव लड़ने का बनाया मन – शेखर दंताले

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगर पालिका चुनाव का शंखदान हो चुका है। कई लोग इस चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। मनपा में बीजेपी की सत्ता है। पार्टी अपने उम्मीदवार के चयन के लिए साक्षात्कार ले रही है। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शेखर दंताले ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अपनी मंशा उन्होंने पार्टी के सामने भी प्रगट की है। शेखर दंताले शहर की सीमा से जुड़े हुडकेश्वर- नरसाला क्षेत्र में लंबे समय से पार्टी का काम कर रहे हैं। उच्च शिक्षित शेखर वर्तमान में एमपीएससी की क्लास चलाते हैं।

शेखर के मुताबिक वह अपने इलाके में ऐसा जनप्रतिनिधि चाहते हैं जो साफ सुथरी छवि वाला और ईमानदार हो। इसके लिए उन्होंने अपने क्षेत्र में अभियान भी चलाया लेकिन प्रभाग की जनता ने उनसे ही चुनाव लड़ने की अपील कर डाली। जनता की बात का मान रखते हुए ही वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके पास अपने इलाके के विकास के लिए विजन है। वह चाहते हैं कि उनका इलाका भी शहर के बेहतर इलाकों में से एक हो। शेखर दंताले ने नागपुर टुडे से बात करते हुए अपनी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.