Published On : Fri, Jan 13th, 2017

प्रशासन कह रहा नहीं बिकता नायलॉन मांजा लेकिन नागरिक हो रहे लहूलुहान

Advertisement
nylon-manja

Representational Pic

नागपुर:
शहर प्रशासन और पुलिस के इस दावे की कि शहर में नायलॉन मांजे की बिक्री नहीं हो रही है, आज फिर पोल खुली, जब इतवारी के दही बाजार पुलिया पर एक नौजवान का अंगूठा इस मांजे की वजह से बुरी तरह जख्मी हो गया।

नायलॉन मांजे के ताजा शिकार का नाम अतुल मून है और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा नौजवान है। रोज की तरह आज भी वह अपनी दुपहिया क्रमांक एम एच 31 – डब्ल्यू एस 3797 से सुबह दस बजे वाचनालय पढ़ाई के लिए जा रहा था, तभी दही बाजार पुलिया उतरते समय मांजा उसके सामने लहराने लगा, अतुल ने मांजे से अपनी गर्दन बचाने के लिए हाथ आगे किया तो उसके बाएं हाथ का अंगूठा बुरी तरह कट गया।

फिलहाल एक निजी अस्पताल में इस युवक का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने शीघ्र शल्य क्रिया कर अंगूठे के कटे हिस्सों को जोड़ने की सलाह युवक को दी है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार आए दिन कोई न कोई दही बाजार पुलिया पर मांजे से घायल हो रहा है, लेकिन नायलॉन मांजे से पतंग उड़ाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
शिंदे का नाम हटाने पर शिवसैनिक भड़के.. #maharashtranews #latestnews #shivsena #newsupdate

शिंदे का नाम हटाने पर शिवसैनिक भड़के.. #maharashtranews #latestnews #shivsena #newsupdate

गैस महंगाई पर एनसीपी का थाली आंदोलन.. #nagpurnews #politicsnews #latestnews

गैस महंगाई पर एनसीपी का थाली आंदोलन.. #nagpurnews #politicsnews #latestnews

उलवे में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव.. #maharashtranews #devendrafadnavis #mumbai #school

उलवे में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव.. #maharashtranews #devendrafadnavis #mumbai #school

हाईवे किनारे खतरनाक कुएं, बढ़ा हादसे का खतरा.. #maharashtranews #latestnews #newsupdate

हाईवे किनारे खतरनाक कुएं, बढ़ा हादसे का खतरा.. #maharashtranews #latestnews #newsupdate

महंगाई-स्मार्ट मीटर के खिलाफ शिवसेना का एल्गार.. #maharashtranews #shivsenaubt #latestnews

महंगाई-स्मार्ट मीटर के खिलाफ शिवसेना का एल्गार.. #maharashtranews #shivsenaubt #latestnews

उपमुख्यमंत्री शिंदे का नाम हटाने पर बवाल.. #maharashtranews #news #latestnews

उपमुख्यमंत्री शिंदे का नाम हटाने पर बवाल.. #maharashtranews #news #latestnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges