Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

प्रधानमंत्री 11 को नागपुर में, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की निगरानी

Advertisement

नागपुर: उपराजधानी नागपुर से शिरडी तक बनी राज्य की महत्वाकांक्षी समृद्धि महामार्ग परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 11 दिसंबर को उद्घाटन होने जा रहा है, यह पहले चरण का कार्य है। इस दौरान उनके हाथों वंदे भारत ट्रेन का भी उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व ही शहर पुलिस ने उनके बंदोबस्त की सभी रणनीति को तैयार कर लिया है।

इस बारे में बुधवार को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सिविल लाइंस स्थित पुलिस भवन में चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के बंदोबस्त में करीब 3500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

इसके साथ ही जरूरत के मुताबिक सड़कों और उनके कार्य क्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों की सूची तैयार की जा रही है। यातायात की समस्या निर्माण नहीं होगी, फिर भी ट्रैफिक पुलिस इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ड्रोन पर पाबंदी पहले से ही लगी है। यह पाबंदी कायम रखी गई है। जेल से मकोका के करीब 40 और एमपीडीए के करीब 40 आरोपी बाहर छूटकर आए हैं। इन अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.