Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पड़ोसी ने युवती का किया विनयभंग

Advertisement

नागपुर: पारडी पुलिस थाना अंतर्गत एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती के साथ अश्लील गाली गलौज कर उसका विनयभंग किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी राकेश विजय पारधी (24) है जो कि एक गैरेज में काम करता है। पीड़ित युवती 12वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी का पीड़िता के भाई के साथ दिवाली के समय पटाखे फोड़ने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था और इसी झगड़े का गुस्सा उसने मन में रखा था।

मंगलवार शाम 5 बजे के दरमियान युवती अपनी बुआ के घर किसी काम से गई हुई थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी राकेश ने उसे देखते ही अपने घर की छत से पत्थर फेंका। जब युवती ने पत्थर फेंकने का कारण पूछा तो आरोपी ने उसे गंदी गालियां देकर उसका विनयभंग किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.