Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बाबरी मस्जिद शहादत दिन मनाया

Advertisement

नागपुर: मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) दक्षिण नागपुर की ओर से ताजाबाद शरीफ में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद शहादत दिन मनाया गया। इसे भारत वर्ष के इतिहास में काला दिन माना गया। बाबरी मस्जिद और इतिहास पर रोशनी डालने के लिए प्रो. डॉ. अल्हाज जनाब अस्लम बारी ने जनता और कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी ही शालीनता से अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. अल्हाज ने देश के महान विद्‍वान एवं भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहब के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज से छत्रपति शाहु महाराज, महात्मा गांधी, महात्मा ज्योतिबा फुले जैसे महान नेताओं की गौरवगाथा से उपस्‍थितितों को रूबरू किया। इस समय मजलिस के नेता शकील पटेल, इसहाक मन्सुरी, सोहेल खान, कलीम मिर काशिम, जाकीर गनी, अशफ़ाक अहमद, खादीम अमजद खान ताजी, खादीम निसार ताजी, खादीम अमीन ताजी, सोहेल शेख, आबीद अली, गुल मोहम्मद, युसुफ मन्सुरी, अय्युब खान, नुर मोहम्मद, अहमद भाई, हबीब भाई, अयास मन्सुरी, सैय्यद रऊफ, शेख जाकीर, अजहर आजाद, हाजी रियाज़, इमरान शेख, जमिल मंडप, इकबाल अहमद, सरफराज शेख, इसहाक कुरेशी, रहमतुल्लाह पठान समेत एआईएमआईएम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्‍या में नागरिक गण उपस्‍त थे। इसहाक मन्सुरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.