Published On : Thu, Jul 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

व्हाट्सऐप पर निवेश का झांसा देकर 4.45 लाख की साइबर ठगी, मामला दर्ज

Advertisement

नागपुर: प्रतापनगर थाना क्षेत्र में व्हाट्सऐप पर ई-कॉमर्स निवेश का झांसा देकर 52 वर्षीय महिला से 4.45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने पहले मोटे मुनाफे का लालच देकर महिला से कुल 7 लाख रुपये निवेश करवाए और भरोसा जीतने के लिए 2.55 लाख रुपये वापस भी कर दिए। इसके बाद शेष रकम लेकर आरोपी फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, महिला के व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात व्यक्ति का संदेश आया। उसने खुद को हरसिमरन सिंह की ई-बॉक्स मार्केटिंग एंड सर्विसेज कंपनी से जुड़ा बताते हुए ड्रॉप शिपिंग और ई-कॉमर्स बिजनेस में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलने का दावा किया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोपी की बातों में आकर महिला ने अलग-अलग किश्तों में कुल 7 लाख रुपये उसके बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में आरोपी ने 2.55 लाख रुपये लौटाकर महिला का विश्वास जीत लिया।

इसके बाद आरोपी ने बाकी 4.45 लाख रुपये वापस नहीं किए और महिला से संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने प्रतापनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर साइबर ठग की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप पर मिलने वाले निवेश और अधिक मुनाफे के झांसे में आने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.