Published On : Sat, Jun 30th, 2018

विडियो: अपने इस घटिया बयान पर पात्रा को हुआ अफ़सोस, मांगी कांग्रेस से माफ़ी

Advertisement

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जूते मारने के बयान पर खेद जताया है। कांग्रेस पार्टी के कड़े विरोध के बाद सफाई देते हुए पात्रा ने कहा, ‘मैं कहना चाहता था कि गद्दारों को जूते मारो, लेकिन गलती से मेरे मुंह से निकल गया कि राहुल गांधी को जूते मारो। कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में कुछ शब्द निकल गए थे, उसका मुझे खेद है। हालांकि कांग्रेस को भी पीएम मोदी को औरंगजेब नहीं करना चाहिए।’

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को भी औरंगजेब और खून की दलाली वाले बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान आजतक के खास कार्यक्रम ‘हल्ला बोल’ में संबित पात्रा के साथ बहस में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जूते मारने वाले बयान पर उनको पूरी औपचारिकता के साथ माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल, गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने रक्षा बजट कम करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं, लेकिन सेना के नाम पर हमने राजनीति नहीं की।

Advertisement

इसके जवाब में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत न दो, तो कांग्रेस सवाल उठाती है और जब सबूत दिया जाता है, तो कहती है कि राजनीतिक फायदे के लिए वीडियो जारी किया जा रहा है। इसके बाद संबित पात्रा ने कोका कोला के मालिक को शिकंजी बेचने वाला बताने के राहुल गांधी के बयान को लेकर जमकर हमला बोला।

उन्होंने खून की दलाली वाले बयान पर भी राहुल गांधी को घेरा। इसके बाद दोनों पार्टी के प्रवक्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जमीन पर धरने पर बैठ गए। इससे भड़के बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा लाइव शो के दौरान ही कांग्रेस पार्टी हाय।।।हाय के नारे लगाने लगे और फिर कहा कि राहुल गांधी को जूते मारो।

इसका राजीव त्यागी ने कड़ा विरोध किया था। इस चर्चा में सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) केके सिन्हा और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बिशंभर दयाल शामिल रहे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.