Published On : Sat, Jun 30th, 2018

पुलिया की दीवार से बाइक टकराई, मां व बेटे की मौत

Advertisement

बूटीबोरी: नेशनल हाइवे की वोथली पुल के पास कैसर दवाखाने से अपना इजाल करवाकर वापस आ रहे मां बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक एम एच 40 एवी 4675 से वापस आते समय पुल की दीवार से बाइक टकरा गई.

जिसमें मां बेटे बुरी तरह जख्मी हुए. जबकि उसके पिता घायल हो गए. मां बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मृतकों की पहचान महेश बलीराम पाथोडे (21) एवं लीलाबाई बलीराम पाथोडे (40) वर्ष के रूप में की गई जबकि बलीराम पाथोडे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया.

सभी गोंदिया के रहने वाले थे एवं टाकलघाट में किराए से रहते थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.