Published On : Fri, Sep 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पेट्रोल पंप पर मशीन ऑपरेटर पर चाकू से हमला, अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज

आरबीआई चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की घटना; मोपेड से पहुंचे तीन युवकों में से एक ने किया हमला
Advertisement

पेट्रोल पंप पर मशीन ऑपरेटर पर चाकू से हमला, अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर। सिताबर्डी थाना क्षेत्र में आरबीआई चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे मशीन ऑपरेटर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। देर रात मोपेड से पहुंचे तीन युवकों में से एक युवक ने मशीन ऑपरेटर की बाईं जांघ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। मामले में सिताबर्डी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचे तीन युवक

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 2 बजे 47 वर्षीय लोकेश कडव आरबीआई चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मशीन ऑपरेटर के रूप में ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान नीले रंग की मोपेड पर तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि मोपेड पर पीछे बैठा एक युवक नीचे उतरा और लोकेश के पास पहुंचा। आरोप है कि युवक ने अपने पास रखे चाकू से लोकेश की बाईं जांघ के पीछे की तरफ वार कर दिया। अचानक हुए हमले में लोकेश घायल हो गए।

Advertisement

वाहन का नंबर नहीं देख सके

हमले के बाद आरोपी अपने दोनों साथियों के साथ मोपेड पर बैठकर मौके से फरार हो गया। लोकेश ने आरोपियों के वाहन का नंबर देखने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे सका।

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मेयो अस्पताल में कराया उपचार

हमले में घायल लोकेश ने मेयो अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। उपचार के बाद उन्होंने सिताबर्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर सिताबर्डी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पेट्रोल पंप के अलावा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.