Published On : Mon, Oct 11th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

तबियत बिगड़ने से दो की मौत

Advertisement

नागपुर: अलग-अलग घटनाओं में तबियत बिगड़ने के कारण एक बुज़ुर्ग समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पहली घटना में जरीपटका तहा क्षेत्र के अंतर्गत रिपब्लिकन नगर के बाराखोली निवासी दिलीप गोपीचंद वारके (62) शनिवार रात को काफी ज़्यादा बीमार पड़ गए।

रात को करीब आठ बजे परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों की काफी कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान आधी रात को ही उनकी मौत हो गई।

एक अन्य घटना में राजनगर इलाके के निवासी होलाराम आपतराम चावला (56) को तबियत बिगड़ने के बाद उनके परिजन एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.