Published On : Mon, Oct 11th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बुज़ुर्ग ने जहर खाकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: एमआयडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुज़ुर्ग ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सुधाकर बाबूराव राउत (65) है। वे वैभवनगर, वानाडोंगरी के निवासी थे। 29 सितंबर की सुबह सुधाकर ने घर में परिजनों की गैरमौजूदगी में ज़हर खा ली थी।

जब परिजनों को इस बात का पता चला तो वे उन्हें इलाज के लिए लता मंगेशकर अस्पताल ले गए। उनकी हालत नाजुक हो चुकी थी। कुछ दिनों तक इलाज तो चला लेकिन उनकी तबियत सुधरने का नाम नहीं ले रही थी।

अंत में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आत्महत्या करने के पीछे का कारण किसी को समझ में नहीं आया है। एमआयडीसी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.