-मृतक देवी दर्शन हेतु कोराडी गई थी
नागपुर: कोराडी देवी मंदिर में दर्शन कर घर वापस आ रही एक महिला की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेलर के पहिए की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मनीषा त्र्यंबक खोडे (39) मृतक महिला का नाम है। वे खापरी, वर्धा रोड की निवासी थीं।
शनिवार रात को मनीषा कोरडी स्थित मंदिर में देवी की दर्शन के लिए गई थी। करीब 12.30 बजे वे एक दुपहिया वाहन (एमएच-49 /एन 8645) में सवार होकर घर की ओर निकल पड़ीं।
कोराडी से शहर की ओर आने वाले रास्ते में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने कंटेनर नं. एचआर-55/क्यू-6743 के चालक ने लापरवाह तरीके से गाड़ी चलते हुए उनके दोपहिया वाहन को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। मनीषा अपनी दो पहिया वाहन समेत नीचे गिर गई।
ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के गवाहों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। कोराडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...
भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra
परिणय फुके का कांग्रेस पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews #vidarbha
ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की थंडर स्ट्राइक #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews
पोस्टमार्टम कक्ष में भरा पानी, व्यवस्था पर सवाल #maharashtranews #jalgoan #maharashtra #newsupdate
बारिश से नाले का पानी घरों में घुसा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra...





