Published On : Fri, Aug 14th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पारशिवनी में 25 हजार की रिश्वत लेते भूमापक गिरफ्तार, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

Advertisement

नागपुर: नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक भूमापक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूमापक विशाल माडगीकर के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ पारशिवनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

मामला पारशिवनी तहसील कार्यालय परिसर स्थित उपअधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय का है। हिंगणा बाराबाई निवासी एक युवा किसान की जमीन का सरकारी रिकॉर्ड में विभाजन किया जाना था। बताया जा रहा है कि जमीन WCL में जाने के कारण किसान को नौकरी मिलने की प्रक्रिया से जुड़ी थी।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोप है कि इसी काम को पूरा करने के लिए भूमापक विशाल माडगीकर ने किसान से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने इसकी शिकायत ACB से की।

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने गुरुवार शाम उपअधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही भूमापक ने किसान से 25 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

कार्रवाई के बाद आरोपी विशाल माडगीकर के खिलाफ पारशिवनी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ACB की इस कार्रवाई के बाद भूमि अभिलेख विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस और ACB की टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

फडणवीस की मौजूदगी में आज भव्य तिरंगा रैली #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #maharashtra

फडणवीस की मौजूदगी में आज भव्य तिरंगा रैली #maharashtranews #sambhajinagar #newsupdate #maharashtra

भिवंडी में गणेशोत्सव की तैयारियां हुईं तेज #BhiwandiNews #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #EcoFriendly

भिवंडी में गणेशोत्सव की तैयारियां हुईं तेज #BhiwandiNews #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #EcoFriendly

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges