Published On : Thu, Feb 6th, 2020

‘ हमारी जान को धोखा है ‘, सुरक्षा बढ़ाने की दो मंत्रियों की सरकार से मांग

Advertisement

नागपुर– मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार के दो मंत्रियो ने जान को धोखा होने की बात कही है। गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड और मदद व् पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार इन मंत्रियो में शामिल है।

इन दोनों ने खुद की जान को धोखा होने की बाद मंत्रिमंडल में कही है। दोनों ने ही सुरक्षा बढ़ाने की मांग सरकार से की है। दाभोलकर और पानसरे की हत्या होने के बाद जान को धोखा होने की बात जितेंद्र आव्हाड ने की है। पिछले वर्ष जनवरी 2019 को फडणवीस सरकार ने आव्हाड की सुरक्षा हटाई थी। चुनाव के कारण सुरक्षा हटाई थी। ठाणे पुलिस की ओर से आव्हाड को सुरक्षा दी जाती थी। उससे पहले 2018 में भी आव्हाड की सुरक्षा में कमी की गई थी।

Gold Rate
07 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,37,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,27,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,50,100/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लेकिन आव्हाड ये सनातन संस्था की हिटलिस्ट पर है यह इंटेलीजियन्स विभाग ने स्पष्ट करने पर भी तत्कालीन भाजपा सरकार ने राजनीती करते हुए सुरक्षा हटाने का आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भाजपा पर किया था। तो वही दूसरी ओर गडचिरोली जिले में नक्सलवादियो का धोखा है, जिसके कारण सुरक्षा बढ़ाने की मांग कांग्रेस के नेता और मदद व् पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने की है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement