नागपुर टुडे – शहर में निर्माणाधीन साइटों पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन परिसर की खुली और असुरक्षित सीमेंट टंकी ने चौकीदार की जान ले ली। मामले में अब बिल्डर के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मृतक की पहचान गोटाल पांजरी स्थित सिंगापुर सिटी यूरोपिया नंबर-1 निवासी विलास कटारे (56) के रूप में हुई है, जो परिसर में चौकीदारी का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल 2026 की तड़के करीब साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच विलास रोजाना की तरह परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वह निर्माणाधीन परिसर में बनाई गई गहरी सीमेंट टंकी के पास पानी की स्थिति देखने पहुंचे। अंधेरा और सुरक्षा इंतजामों के अभाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गहरी टंकी में जा गिरे। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
शुरुआत में पुलिस ने मामले को आकस्मिक मृत्यु मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन मृतक की बेटी स्नेहल कटारे ने जो खुलासे किए, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि निर्माण कार्य के दौरान बिल्डर संजु जयस्वाल ने सुरक्षा के लिए न तो टंकी पर लोहे की जाली लगवाई और न ही किसी प्रकार की चेतावनी अथवा सुरक्षा व्यवस्था की। खुले मौत के कुंड जैसी टंकी ही विलास की जान का कारण बनी।
परिजनों का आरोप है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो आज विलास जीवित होते। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिल्डर संजु जयस्वाल के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज कर लिया है। बेलतरोड़ी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
घटना ने एक बार फिर शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी को उजागर कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कब तक लापरवाही की कीमत मजदूरों और कर्मचारियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





