Published On : Wed, May 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

75% अंक आए, फिर भी जिंदगी से हार गई कावेरी

Advertisement

नागपुर टुडे: दसवीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने के बावजूद एक होनहार छात्रा ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रामटेक के समीप शीतलवाड़ी स्थित शिवनगर में रहने वाली 16 वर्षीय कावेरी कमलाकर बोरसे ने मंगलवार सुबह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार, पड़ोसियों और स्कूल परिसर में शोक की लहर फैल गई।

दरवाजा नहीं खुला तो हुआ अनहोनी का अंदेशा

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कावेरी प्रोविडेंस विद्यालय, मनसर की छात्रा थी। उसके पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि मां तहसील कृषि विभाग में नौकरी करती हैं। मंगलवार सुबह रोज की तरह माता-पिता अपने-अपने काम पर निकल गए। घर में अकेली मौजूद कावेरी ने चुनरी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

सुबह जब दूधवाला घर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया। काफी प्रयासों के बाद बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कावेरी फंदे से लटकी हुई थी। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

75 प्रतिशत अंक भी नहीं दे सके सुकून

बताया जा रहा है कि हाल ही में घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा में कावेरी को 75 प्रतिशत अंक मिले थे। परिवार और परिचितों के अनुसार, वह अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं थी और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। माना जा रहा है कि पढ़ाई और भविष्य को लेकर बढ़ते दबाव ने उसकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला।

चार दिन पहले ही गांव से लौटा था परिवार

मूल रूप से धुले जिले के शिरपुर निवासी बोरसे परिवार चार दिन पहले ही अपने पैतृक गांव से रामटेक लौटा था। कावेरी की दो बड़ी बहनें गांव में ही रुकी थीं, जबकि वह माता-पिता के साथ वापस आई थी। परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों में इतनी बड़ी त्रासदी सामने आ जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रामटेक पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कावेरी की मौत ने एक बार फिर समाज के सामने यह गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर अंकों और प्रतियोगिता की अंधी दौड़ में बच्चों पर बढ़ता मानसिक दबाव कब कम होगा।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges