Published On : Mon, May 7th, 2018

जुलाई सेशन के लिए इग्नू ने शुरू किए ऑनलाइन आवेदन, 30 जून तक भर सकते हैं फॉर्म

Advertisement

ignou
नागपुर: इग्नू में जुलाई सेशन के लिए अलग-अलग कोर्सेज में स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. सब ऑनलाइन होगा. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 जून है. इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी में जुलाई 2018 सेशन के लिए ऐडमिशन प्रोसेस शुरू हुई है. स्टूडेंट्स onlineadmission.ignou.ac.in पर जाकर कोर्सों की जानकारी ले सकते हैं. इग्नू में साल में दो सेशन, जुलाई और दिसंबर के लिए ऐडमिशन होते हैं. ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में यूनिवर्सिटी बैचलर्स, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए ऐडमिशन करेगी. बैचलर्स प्रिपेरटोरी प्रोग्राम जो इग्नू का पॉप्युलर कोर्स है, उसके लिए बीए, बीकॉम, बैचलर-सोशल वर्क, बैचलर-टूरिजम स्टडीज के स्टूडेंट्स एलिजिबल हैं. पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा में यूनिवर्सिटी 30 प्रोग्राम के लिए देशभर में ऐडमिशन करेगी.

इनमें मास कम्यूनिकेशन ऐंड जर्नलिजम, क्रिमिनल जस्टिस, ऐनालिटिकल केमिस्ट्री, हायर एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, फोकलोर ऐंड डिजास्टर स्टडीज, ऐप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, बुक पब्लिशिंग समेत कई प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. सर्टिफिकेट प्रोग्राम में 29 ऑप्शन हैं. कम्यूनिटी रेडियो, डिजास्टर मैनेजमेंट, कंज्यूमर प्रोटेक्शन, अरेबिक लैंग्वेज, बिजनेस स्किल्स, एनर्जी टेक ऐंड मैनेजमेंट शामिल हैं. कुछ अडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं. मसलन, इन्फर्मेशन सिक्यॉरिटी, पावर डिस्ट्रिब्यूशन मैनेजमेंट में अडवांस्ड प्रोग्राम भी शामिल हैं. डिप्लोमा में 19 प्रोग्राम जैसे उर्दू, टूरिजम स्टडीज, एचआईवी ऐंड फैमिली एजुकेशन, रिटेलिंग, चाइल्डहुड केयर एजुकेशन लिस्ट में हैं. स्टूडेंट्स कोर्स की फीस भी ऑनलाइन भर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा.

अप्लाई करने के लिए फोटो, सिग्नेचर, एज प्रूफ, एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, कैटिगरी सर्टिफिकेट, बीपीएल सर्टिफिकेट की जरूरत होगी . यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ignou.ac.in में जाकर प्रोग्राम स्ट्रक्चर समेत फीस और डॉक्युमेंट्स की जानकारी ली जा सकती है. इग्नू में इस वक्त देश-विदेश के 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर हैं . यूनिवर्सिटी के 21 स्कूल ऑफ स्टडीज और 67 रीजनल सेंटर हैं .

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges