Published On : Mon, May 7th, 2018

खिलाड़ियों को खासदार क्रीड़ा महोत्सव के द्वारा मिला मंच – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Advertisement

नागपुर- युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने हेतु शुरू किए गए खासदार क्रीड़ा महोत्सव हर साल आयोजित किया जाएगा. ऐसा कहना है केंद्रीय सड़कविकास और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का. रामनगर में वे अपने निवास्थान में पत्रकारों से संवाद साध रहे थे. उन्होंने कहा की राज्य में या शहर में जब रोजगार निर्माण होता है तो वहां किसी वर्ग विशेष या धर्म विशेष के लिए अवसर वाली बात नहीं होती. रोजगार के दरवाजे में सबको प्रवेश मिलता है. खेल कोटे के तहत खिलाड़ियों को नौकरी देने के विषय पर उन्होंने यह बात कही. अपने निवास पर पत्रकारों से ओपचारिक चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उद्योगों और कंपनियों में सभी को नौकरी के सम्मान अवसर होते है. फिर चाहे ब्राह्मण हो , या फिर एससी, एसटी या मुस्लिम खिलाड़ी.

इस दौरान उन्होंने बताया की आज शहर में 56, 000 करोड़ के विकास कार्य शुरू है. सबको काम दिख भी रहा है. हमने लक्ष्य रखा था की 5 वर्षो में 50 हजार युवाओ को रोजगार देंगे और हम काफी सफल हुए है. मिहान में कई बड़ी कंपनिया आयी है. जिन्होंने स्थानीय और शहर के आसपास के युवाओ को नौकरी दी है. अभी तक 17 बड़े उद्योग और कम्पनिया आ चुकी है. मेट्रो का काम शुरू है. सीमेंटेड सड़के बन रही है. इन सबको मिलाकर 20 हजार से अधिक को रोजगार मिला है. अभी बाबा रामदेव की कंपनी आने से यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा.

उन्होंने कहा की जब वे पालकमंत्री थे तब उन्होंने शहर के विभिन्न भागो में 66 नए मैदान सुसज्ज किए थे. भविष्य में भी ऐसे कई प्लान है. लंडनस्ट्रीट में एक हजार नागरिक एक ही समय पर एक्सरसाइज कर सकते है. ऐसी अत्याधुनिक और बड़ा जिम बननेवाला है. नाममात्र शुल्क भरके उसका लाभ सभी को होगा. साथ ही इसके प्रत्येक मतदार क्षेत्र में कम से कम बीस से पच्चीस मैदान, दो स्विमिंग पुल, दस से पंधरा उद्यान बनाने को लेकर प्राथमिकता रहेगी. इस पत्र परिषद् में ज्येष्ठ नगरसेवक संदीप जोशी समेत अन्य पधाधिकारी भी मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.