Published On : Wed, Sep 4th, 2019

गणेश चतुर्थी के दिन चितारओली में चोरी हुए भक्तो के दर्जनों मोबाइल

Advertisement

नागपुर- भीड़ भरी जगहों पर कई लोगों के साथ पाकिट चुराने की घटना और उनका सामान चुराने की घटना अकसर सामने आती है. ऐसा ही कुछ नागपुर के नागरिको के साथ गणेश चतुर्थी के दिन हुआ. गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्तियां लेने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक चितारओली परिसर में पहुंचे थे.

नागरिकों की भीड़ का फायदा चोरों ने जमकर उठाया. बताया जाता है कि दिनभर में कई लोगों की जेब काटी गई. दर्जनों मोबाइल फोन चोरी हुए. तगड़ा पुलिस बंदोबस्त होने के बावजूद परिसर में चोरों की टोली सक्रिय हुई. कुछ लोगों ने बताया कि भिखारी बनकर महिला चोरों की टोली परिसर में घूम रही थी. कई लोगों की जेब से मोबाइल उड़ा लिए.

Gold Rate
Apr 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,46,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शाम तक कोतवाली पुलिस स्टेशन में मोबाइल और पर्स चोरी होने की शिकायत देने वालों का ताता लगा रहा. कई लोगों ने शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई. पुलिस ने शिकायत देने वालों की मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement