Published On : Tue, Jul 31st, 2018

डब्बू अंकल को टक्कर देने आ गए ये जनाब, ‘आपके आ जाने से’ पर किया पत्नी के साथ जबरदस्त डांस

नई दिल्ली: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, अब चाहे वह डब्बू अंकल हों या फिर प्रिया प्रकाश. हालही में अपने डांस को लेकर फेमस हुए डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव को अब तक आप भूल नहीं पाए होेंगे. इसी दौरान एक और अंकल ने अभिनेता गोविंदा के गाने ‘आपके आ जाने से’ पर अपनी पत्नी संग डब्बू अंकल को टक्कर दिया है. डब्बू अंकल के डांस स्टेप कुछ समय पहले इंटरनेट पर आग लगा दी थी, जिसके कारण डब्बू अंकल फेमस हो गए हैं और वह डांसिंग अंकल नाम से मशहूर हो गए.

संजीव यानी डब्बू अंकल से प्रेरणा लेते हुए, छत्तीसगढ़ के संजय खेतवानी ने हाल ही में सेम गाने पर डांस किया है, जिस गाने पर डब्बू अकंल ने एक समारोह के दौरान किया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. यह गाना 1987 की फिल्म ‘खुदगर्ज’ से गोविंदा के ‘आप के आ जाने’ का गाना है.

Gold Rate
May 30- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 157,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,65,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कंकड़, छत्तीसगढ़ से संजय खेतानी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां संजय को डब्बू अकंल जैसे डांस करते हुए देखा जा रहा है. इस वीडियो में संजय अंकल के साथ उनकी पत्नी भी अपने पैरों को थिरकाते हुए नजर आ रही हैं. डब्बू अकंल अपनी पत्नी का साथ पाकर अकेले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिए थे. मगर संजीव अपने साथ अपनी पत्नी को गोविंदा के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.

संजय खेतानी और प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव एक ही गाने पर डांस किया है. जिसे देखने के बाद पहचानना मुश्किल है कि संजीव कौन हैं और संजय कौन हैं.

बता दें, डब्बू अंकल बी-टाउन में सेलिब्रिटीज शो में अतिथि रूप में व्यस्त हैं. उन्होंने हाल ही में एक रियलिटी शो में अपने पसंदीदा अभिनेता गोविंदा से मुलाकात की, जहां उन्हें गोविंदा के साथ उसी गाने पर डांस करने का मौका मिला है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges