Published On : Tue, Jul 31st, 2018

अब कीर्ति सेनन के साथ ‘लुका छुपी’ करेंगे कार्तिक आर्यन

Advertisement

नई दिल्ली : काफी अनिश्चित्ताओं के बाद आखिरकार बॉलीवुड में लोगों की पसंद बन चुके कार्तिक आर्यन ने ‘लुका छुपी’ फिल्म साइन कर ली है. सुपरहिट फिल्म रही ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ के बाद कार्तिक की इंडस्ट्री में भारी मांग है. उनके फैन्स उन्हें फिर से एक बेहतरी किरदार में देखना चाहते हैं. खबरों के अनुसार कार्तिक ने ‘लुका छुपी’ फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. जल्द ही वो इस फिल्म में शूटिंग करते दिखाई देंगे. इस फिल्म की शूटिंग मथुरा, आगरा और कार्तिक के होमटाउन ग्वालियर में होनी है.

रिपोर्टर की भूमिका में दिखेंगे कार्तिक
खबरों के अनुसार कार्तिक इस फिल्म में मथुरा के एक लोकल टीवी चैनल में स्टार रिपोर्टर की भूमिका में हैं. वहीं वो इस फिल्म में कीर्ति सेनन से प्यार करते हैं. इस फिल्म में कलाकार स्थानीय भाषा में बात करते दिखाई देंगे. स्थानीय भाषा में बात करने के लिए कलाकार पूरी तैयारी भी कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म के लिए लिए गए लुक टेस्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में कीर्ति सेनन और कार्तिक दूल्हा व दुलहन की ड्रेस में नजर आ रहे हैं.

पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार
‘लुका छुपी’ एक कॉमेडी लव स्टोरी है. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर कर रहे हैं. वो कार्तिक के मजाकिया अंदाज को भी अच्छी तरह से समझते है. इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और कीर्त सेनन एकसाथ दिखाई देंगे. उम्मीद की जा रही है कि अपनी लव कमेस्ट्री के जरिए वो आम लोगों का दिल जीतनें में सफल रहेंगे.

कार्तिक ने साइन की एक और फिल्म
‘लुका छुपी’ के साथ ही कार्तिक ने कन्नड ब्लॉकबस्टर रही किरिक पार्टी की हिन्दी रीमेंक में भी काम कर रहे हैं. ये फिल्म दक्षिण भारत में काफी हिट रही थी. खबरों के अनुसार इस हिन्दी रीमेक में कार्तिक के साथ अभिनेत्री के तौर पर जैकलिन फर्नांडीज दिखाई दे सकती हैं. ये कहा जा सकता है कि ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ की सफलता ने कार्तिक के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल दिए हैं. ऐसे में सभी की आंखें कार्तिक पर लगी हुई हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.