Published On : Tue, Jul 31st, 2018

सोनम कपूर को आनंद पर कुछ इस कदर आया प्यार कहा…

Advertisement

अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा का कहना है कि उनके पति और व्यापारी आनंद अहूजा ने उनकी दुनिया को और बेहतर बना दिया है. सोनम ने सोमवार को आनंद के 35वें जन्मदिन पर पति के साथ एक तस्वीर साझा की. उन्होंने आनंद को सबसे अच्छा और सज्जन व्यक्ति बताया. सोनम ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरे जीवन का प्यार और मेरे जानने वालों में सबसे दयालु और विनम्र शख्स. आपको जन्मदिन मुबारक हो! आपने मेरी दुनिया को बेहतर बनाया है और मैं बहुत खुश हूं कि आज के दिन आप पैदा हुए थे. हम सभी केवल एक पंख वाले स्वर्गदूत हैं और हम केवल एक-दूसरे को गले लगाकर उड़ सकते हैं : (लेखक लुसियानो डी क्रेसकेंजो का कथन). हमेशा के लिए.”

सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “आपने अपने सपने का पीछा किया और अब आप उसे जी रहे हैं. इससे बेहतर कुछ नहीं. जन्मदिन मुबारक हो, आनंद अहूजा.”

A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on

Advertisement

सोनम ने बीते मई में आनंद से शादी की थी. सोनम ने शादी से पहले ही यह अनाउंस किया था कि वह फिजूलखर्ची के सख्त खिलाफ हैं इसलिए उन्होंने शादी के हर अरेंजमेंट को बजट में रखने की कोशिश की. वहीं आनंद आहूजा अपने कैजुअल लुक के कारण सुर्खियों में बने रहे. अब चाहे उनके बीयर्ड लुक की बात करें या शादी के दिन उनकी ड्रेस. अब आप भी सोचेंगे कि भला उनकी ड्रेस में क्या खराबी थी. जवाब उनकी उनकी ड्रेस में कोई खराबी नहीं थी लेकिन शेरवानी के साथ वह स्पोर्ट्स शूज के साथ कैप्चर किए गए.

बता दें कि सोनम ने इसी साल 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी. आनंद देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं. दिल्ली बेस्ड बिज़नेसमैन आनंद शाही एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद आहूजा और सोनम कपूर ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया. सोनम कपूर की शादी साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.