Published On : Fri, Feb 9th, 2018

एन.व्ही.सी.सी के प्रतिनिधीमंडलने मध्य रेल्वे के जी.एम. से की मुलाकात

Advertisement

Pratap Motwani, Ashwin Mehadia, Sachin Puniyani Central Railway G. M. K. D Shri Sharma & Shri Guptaji DRM, Nagpur
नागपुर: 6 फरवरी 2018 को विदर्भ के व्यापारियों की अग्रणी संस्था ‘नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स’ की उप समिती रेल्वे के संयोजक एवं सदस्य प्रताप मोटवानी ने उपाध्यक्ष अश्विन मेहाड़िया एवं कोषाध्यक्ष सचिन पुनियानी के साथ सेंट्रल रेल्वे के जनरल मैनेजर डी.के. शर्मा जीसेडी.आर.एम. कार्यालय से नागपुर में मुलाकात की एवं रेल्वे प्लेटफार्म पर यात्रियों को रही समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रताप मोटवानी ने डी.के. शर्मा को रेल्वे प्लेटफार्म पर यात्रीयों को रही समस्याओं की जानकारी देते बताया कि नागपुर से दुरंतो ट्रेन द्वारा व्यवसाय हेतु मुंबई जानेवाले व्यापारियों को मुंबइ प्लेटफार्म, द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक एवं जबरदस्ती उनके सामान खुलवाकर परेशान किया जा रहा है एवं उन्होंने यह भी बताया कि नागपुर स्टेशन के होम प्लेटफार्म नं. 8 पर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे की हावड़ा से आनेवालेवाली ट्रेनों को सटाॅपेज दिया जा रहा है। होम प्लेटफॉर्म पर सुविधाएं नहीं होने के कारण यात्रियों को अत्याधिक परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। अश्विन मेहाड़िया एवं सचिन पुनियानी ने उन्हें बताया कि व्यापारियों ने इस समस्या की जानकारी चेंबर को भी दी है।

डी.के. शर्मा ने इन समस्याओं को हल करने में पुरा सहयोेग देने एवं जल्द ही इसका निराकरण करने का आश्वासन दिया। चेंबर के प्रतिनिधीमंडल ने उनका आभार माना।

Gold Rate
Feb 9th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,46,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,63,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर नागपुर रेल्वे के डी.आर.एम. बृजेशकुमार गुप्ता, ए.डी.आर.एम. त्रिलोक कोठारी, सीनियर डी.सी.एम. के.के. मिश्रा, सुनील उदासी एवं ज्योतिकुमार सतीजा भी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रेसनोट द्वारा कोषाध्यक्ष सचिन पुनियानी ने दी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement