Published On : Fri, Dec 21st, 2018

धनवटे कॉलेज में आयोजित कार्फबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को एन.एम.डी, जी.एस, धनवटे कॉलेज जीते

Advertisement

नागपुर: धनवटे नेशनल कॉलेज नागपुर की ओर से आयोजित नागपुर यूनिवर्सिटी के इंटर-कॉलेज कार्फबॉल मेन्स वूमेंस टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार से किया गया.

यह टूर्नामेंट 22 दिसंबर को ख़त्म होगा . शुक्रवार को उद्घाटन मैच गोंदिया के एन.एम.डी कॉलेज और इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस के बीच हुआ. जिसमें एन.एम.डी कॉलेज ने 3-2 से जीत हासिल की.

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दूसरा मैच जी.एस कॉमर्स कॉलेज और शिवाजी साइंस कॉलेज के बीच हुआ. जी.एस कॉलेज ने 2-0 से जीत दर्ज की. धनवटे कॉलेज और गोंदिया के डी.बी साइंस कॉलेज के बीच हुए मैच में धनवटे ने 13-0 से जीत हासिल की. कल शनिवार को फाइनल मैचेस होंगे.

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.एस.चंगोले, डॉ. ललिता पुनिया की मौजूदगी में हुआ.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement