Published On : Tue, Aug 21st, 2018

मनपा की प्रलंबित योजनाओं को पूरा करेगा नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

Advertisement

नागपुर – शहर की विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मंगलवार को अहम बैठक की। इस बैठक में जिन योजनाओं के कामों का जायज़ा लिया गया उनका सीधा संबंध नागपुर महानगर पालिका से है और इन योजनाओं के विकास के लिए नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गयी है। जिन कामों को लेकर गड़करी ने बैठक की उनकी घोषणा वर्षो पहले हो चुकी है लेकिन फंड के आभाव में ये काम पुरे नहीं हो पाये है। इस बैठक में महा मेट्रो के एमडी बृजेश दीक्षित भी उपस्थित थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने की हामी दी है। दक्षिण-पश्चिम नागपुर में लंदन स्ट्रीट की तर्ज पर ऑरेंज सिटी स्ट्रीट के निर्माण की योजना वर्षो पहले बनायीं जा चुकी है। इस काम को लेकर कुछ पहल भी हुई लेकिन काम की शुरुवात नहीं हो सकी। अब ऑरेंज सिटी स्ट्रीट के काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मेट्रो ने अपने कंधे पर ली है। मेट्रो के निर्माण के साथ नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ऑरेंज सिटी स्ट्रीट का भी निर्माण करेगी। इसके अलावा नेताजी मार्केट के निर्माण के साथ की रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वारा के सामने बने ब्रिज को तोड़कर मार्ग के विस्तारीकरण का काम भी मेट्रो ही करेगी।

बैठक में गड़करी ने बताया की ऑरेंज सिटी स्ट्रीट शहर की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना को पूरा करने के लिए मनपा और जिलाधिकारी एक संयुक्त पॉलिसी बनाएंगे। जिसके आधार पर काम होगा। और व्यावसायिक और रिहायशी जगह की बिक्री की जायेगी। गड़करी ने जल्द पॉलिसी तैयारी करने का निर्णय देने के साथ ही जगह की बिक्री के लिए शहर के प्रोफेशनल्स के साथ बैठक करने का भी सुझाव दिया। गड़करी ने आश्वस्त किया की यहाँ प्रॉपर्टी का रेट बाजार मूल्य से काम होगा। ऑरेंज सिटी स्ट्रीट के पास जयप्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो मॉल का भी निर्माण किया जायेगा। इस बैठक में महापौर नंदा जिचकार,उपमहापौर दीपराज पार्डीकर,स्थाई समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा,नेता सत्तापक्ष संदीप जोशी,विधायक कृष्णा खोपड़े,नागपुर मेट्रो एमडी बृजेश दीक्षित,जिलाधिकारी अश्विन मुदगल के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

25 सितंबर से शुरू होगा ब्रिज तोड़ने का काम

रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने मनपा को पश्चिमी द्वारा पर बने ब्रिज को तोड़ने का आदेश दिया था। इस ब्रिज को तोड़ने का काम 25 सितंबर से शुरू होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दी। इस काम को भी नागपुर मेट्रो द्वारा ही किया जायेगा। इस बैठक में मेट्रो द्वारा विकास काम का नक्शा भी गड़करी को दिखाया गया। इसके साथ ही मुंजे चौक स्थित नेताजी मार्केट की जिम्मेदारी भी मेट्रो के पास ही होगी। विकास के बाद होने वाला मुनाफ़े का 50 फ़ीसदी हिस्सा मेट्रो के साथ साझा करेगी।

मेट्रो ने अन्य बाजारों के विकास का दिया प्रस्तुतीकरण

इसी बैठक में मेट्रो के एमडी ने केंद्रीय मंत्री के सामने गोल बाजार,कॉटन मार्केट,संत्रा मार्केट के विकास का ख़ाका भी प्रस्तुत किया। शहर के इन तीन प्रमुख बाजारों के विकास की जिम्मेदारी भी मेट्रो को ही सौपी गयी है। इन तीनो बाजारों की कुल 25 एकड़ जगह में लगभग 1500 लोगों का विस्थापन होगा। इस काम के लिए फॉर्मूला बनाये जाने की जानकारी दीक्षित ने दी।

साई के लिए जिलाधिकारी को 30 करोड़ उपलब्ध कराने के निर्देश

वाठोडा में बनाने वाले साई ( स्पोट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ) के विभागीय क्रीड़ा संकुल के लिए 30 करोड़ रूपए उपलब्ध कराने का निर्देश भी गड़करी ने केंद्रीय मंत्री को दिया है। गड़करी ने जिलाधिकारी अश्विन मुदगल को माइनिंग फंड से ये मदत करने का सुझाव भी दिया। गडकरी ने बनाया इस प्रोजेक्ट के लिए 30 करोड़ रूपए की मदत केंद्र सरकार करेगी। साई के साथ ही वाठोडा में सिम्बॉयसिसि इंस्टीट्यूट अपना कॉलेज खोलने इसी के ठीक बगल में रेमंड ग्रुप को स्कूल के लिए आठ एकड़ जगह उपलब्ध कराने का आदेश गड़करी ने मनपा को दिया।

सिर्फ मेट्रो ही नहीं शहर के विकास के लिए मेट्रो तत्पर -बृजेश दीक्षित

शहर में मेट्रो के निर्माण कार्य से साथ शहर की अन्य अहम योजनाओं के विकास में पार्टनरशिप की भूमिका निभाने के लिए माझी मेट्रो तत्पर है। मेट्रो के एमडी बृजेश दीक्षित के मुताबिक यह मेट्रो प्रशासन के लिए ख़ुशी की बात है की उसे अपने मुख्य काम के अलावा अन्य माध्यमों से भी शहर के विकास में अपनी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। नागपुर मेट्रो के तहत शहर में यूनिक इंफ्रास्टक्चर विकसित करने का प्रयास हो रहा है। इसी तरह मेट्रो शहर में अन्य जो भी काम करेगा वह भी गुणवत्तापूर्ण और बेहतर होगा।