Published On : Fri, Apr 5th, 2019

गडकरी को जिताने के लिए सैंकड़ों एनजीओ ने किया समर्थन

Advertisement

नागपुर: लोकसभा के मतदान की तारीख़ें जैसे जैसे करीब आ रही है, चुनाव में अपने पसंद के नेताओं को समर्थन और विरोध का दौर तेज होता जा रहा है. नागपुर में देश भर की नज़रें लगी हुई हैं जहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनाव में जिन्हें करीब आठ से हजार एनजीओ ने समर्थन देने की घोषणा की है.

शहर के कुल आठ सौ से हजार एनजीओ महासंघ ने आज आनंद कजगीकर (बीजेपी एनजीओ सेल) व राज वकील सिद्दीकी(सार्क सोसाइटी इंटरनेशनल चेयरमैन) की संयुक्त अध्यक्षता में नितिन गडकरी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन पत्र दिया.

जिसमें मानव सेवा लोक कल्याण महासंघ के 3000 एनजीओस , केजीएन माइनॉरिटी टीचर्स एजुकेशन सोसायटी महासंघ की 1000, एजुकेशनल सोसायटी मोंटफोर्ट एजुकेशनल सोसायटी ग्रुप के 200 एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, शिवाजी फिजिकली हैंडिकैप्ड कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के महासंघ के 500 इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव, सार्क सोसाइटी इंटरनेशनल ग्रुप के 100 इंस्टिट्यूशंस, नागपुर शिक्षण मंडल ग्रुप के २५ इंस्टीट्यूशंस,सिंधू एजुकेशनल सोसायटी ग्रुप के ५० इंस्टीट्यूशंस, एन आर आय सोसाइटी इंटरनेशनल, साकेत मागासवर्गीय इंडस्ट्रियल कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, आगाज फाउंडेशन नागपूर ग्रुप के 500 BPL सेल्फ हेल्प ग्रुप , राधा कृष्णा हॉस्पिटल (डॉ रमेश गुप्ता), डॉ एपीजे कलम विज़न एंड मिशन फाउंडेशन ,जनता हॉस्पिटल ट्रस्ट ,ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर एंड मरिट्रीस एसोसिएशन, उदय खनिज औद्योगिक उत्पादक सहकारी संस्था के समर्थन शामील हैं.

एनजीओ महासंघ का समर्थन मिलने में राज वकील सिद्दिकी (मेंबर एच आर डी गवर्नमैंट ऑफ़ इंडिया,दिल्ली),कैलाश सहारे, ब्रदर के जॉन (मोंटफोर्ट एजुकेशनल सोसायटी), का विशेष मार्गदर्शन व प्रयास रहा. कार्यक्रम में ग्रामीण विकास के अशोक धोटे ,सनम कुमार गोंडाने(स्पर्श फाउंडेशन),डॉ हरीश राठी (सेक्रेटरी – नागपुर शिक्षण मंडल),डॉक्टर शायमाआफरीन (डायरेक्टर सार्क इंटरनेशनल सोसाइटी),डॉक्टर कुचेवार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.