Published On : Fri, Apr 5th, 2019

Video: नागपुर हिन्दुस्तान का सबसे सुन्दर और स्वच्छ शहर होगा- नितिन गडकरी

Advertisement

गंगा नगर की सभा में उमड़ा जनसैलाब

नागपुर: नागपुर शहर के हरएक प्रभाग में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभाएं और रैलियां संपन्न हो रही है. जिसको नागरिकों का भारी प्रतिसाद भी मिल रहा है. शहर में उनके द्वारा किए गए विकास कामों की जानकारी भी वे शहर के नागरिकों को दे रहे है. शुक्रवार को गडकरी गंगा नगर में सभा को संभोधित कर रहे थे. इस दौरान बड़ी तादाद में नागरिक, भाजपा के कार्यकर्ता और उनके समर्थक यहां मौजूद थे.

इस समय उन्होंने फुटाला में अत्याधुनिक दर्जे का पानी का फव्वारा लगाने की जानकारी नागरिकों को दी. उन्होंने बताया कि नागपुर शहर की 450 बसेस अब डीजल पर नहीं बायो सीएनजी पर चलेगी. तीन महीने के अंदर पूरी बसेस कन्वर्ट करके यह प्रोजेक्ट सक्सेस करके दिखाऊंगा . अभी 23 बसेस कन्वर्ट हो चुकी है. इससे 60 करोड़ का घाटा कम होगा. सीएनजी बस की लाइफ 15 साल की है. डीजल बस की 9 साल की है.

उसकी भी लाइफ अब 15 साल होगी. शहर में 1700 करोड़ रुपए का रिंग रोड बना.16 हजार करोड़ का काटोल रोड का ब्रिज बन रहा है. किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी. पिछले बार चुनाव में जो कहा था उससे चार गुना ज्यादा काम किया है. घोषणापत्र बनानेवाले कहते है सभी काम हो गए तो अब इसमें लिखना क्या है. हरएक मतदारक्षेत्र में काम हुए है.

Advertisement

उन्होंने कहा नागपुर हिन्दुस्तान का सबसे सुन्दर और स्वच्छ शहर होगा. जो भी काम अब तक किए है वह केवल ट्रेलर था असली फिल्म शुरू होना अभी बाकी है. नागपुर में 4,500 रिक्शाचालक थे. आदमी आदमी को खींचते थे. गडकरी ने अपने बचपन की बात बताते हुए कहा कि जब मैं बचपन में तिलक पुतले के पास से अपनी माता के साथ रिक्शा में बैठता था.

तो रिक्शाचालक की हालत देखकर काफी खराब लगता था. देश में एक करोड़ लोग ऐसे थे जो आदमी आदमी को खींचने का काम करता था. ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बनने के बाद कानून लाकर ई-रिक्शा शुरू किया. उन्होंने कहा कि इसे अब दिव्यांग भाई बहन भी चला सकते है. ऑटोरिक्शा से यह काफी सस्ता है. उन्होंने ऑटोचालकों को सलाह दी है कि पेट्रोल की बजाए सीएनजी पर ऑटो कन्वर्ट करो. इससे ज्यादा कमाई होगी.

खासदार क्रीड़ा और खासदार सांस्कृतिक महोत्सव भी शहर में शुरू किया. संगीत, से लेकर कवी सम्मेलन भी हुए. गरीबों के बच्चों को खेलने के लिए 350 स्टेडियम बनाने की बात भी उन्होंने इस दौरान कही. इस समय विधायक सुधाकर देशमुख, नगरसेवक जगदीश ग्वालबंशी समेत अन्य पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.