Published On : Fri, Apr 5th, 2019

महा मेट्रो द्वारा कोई भी सूचना बोर्ड नही लगाया ,मेट्रो रेल यात्री अफवाहो से सतर्क रहे

Advertisement

नागपूर : मेट्रो रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए यात्रियो से समय – समय पर अनुरोध किया जा रहा है, जिसके चलते यात्रियो द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया जा रहा है, इस संबंध में किसी भी प्रकार के सूचना बोर्ड यात्रियो को आगाह करने के लिये नही लगाये है .

कुछ दिनो से सोशल मिडिया पर एक बोर्ड का प्रसारण किया जा रहा है जिसमे मेट्रो रेल्वे परिसर में नही थुकने अन्यथा जुर्माना वसूल करने का उल्लेख किया गया है . महा मेट्रो द्वारा इस प्रकार का कोई भी बोर्ड नही लगाया गया है .

कूछ तत्वो द्वारा इस प्रकार की हरकत की जा रही है, महा मेट्रो द्वारा निर्मित स्टेशनो की स्वच्छता और वहा की गयी व्यवस्था को लेकर मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है.महा मेट्रो कार्यालय में नागरीको द्वारा इस बोर्ड के संदर्भ में सबंधित जानकारी मांगी गयी उन्हें भी वस्तू स्थिती से अवगत कराया गया.

महा मेट्रो प्रशासन की ओर से मेट्रो यात्रियो से ऐसी अफवाहो से सतर्क रहने की अपील की गयी है ! ऐसे तत्वो के विरुद्ध प्रशासन द्वारा आयटी धारा ६६ अ अंतर्गत कार्यवाही की जायेंगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.