Published On : Wed, Jun 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: नौका विहार दौरान बोदलकसा जलाशय में पलटी नांव, 2 युवक डूबे, 7 सुरक्षित

पिकनिक मनाने गए थे 9 दोस्त, नांव असंतुलित होने से घटा हादसा, मौके पर पहुंचे विधायक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Advertisement

​गोंदिया जिले में तिरोड़ा के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोदलकसा जलाशय से एक बेहद दिल दहला देने वाली और दुर्दैवी घटना सामने आई है, यहाँ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और घूमने गए 9 युवकों के ग्रुप में से दो युवकों की जलाशय में डूबने की खबर आ गई।
लापता युवक की पहचान मोहित वसंत रहांगडाले और कुणाल शालिकराम भोंडे के रूप में हुई है दोनों तिरोडा तहसील के ही ग्राम बरबसपुरा के निवासी है इस हादसे के बाद पूरे इलाके और विशेषकर बरबसपुरा गांव में खलबली मची हुई है।

​डोंगी (नाव) का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरबसपुरा गांव के 9 उत्साही युवकों का एक ग्रुप बोदलकसा जलाशय में बुधवार 10 जून को घूमने के लिए आया था। जलाशय के मनोरम दृश्य के बीच सभी दोस्त पानी की लहरों का आनंद लेने के लिए एक स्थानीय ‘डोंगी’ (छोटी नांव) में सवार होकर नौका-विहार (बोटिंग) करने निकल पड़े। लेकिन गहरे पानी में अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और हादसा घटित हो गया। नांव में सवार 9 दोस्तों में से मोहित वसंत रहांगडाले और कुणाल सालिकराम भोंडे गहरे पानी की चपेट में आ गए और तालाब में डूब गए, जबकि बाकी ७ दोस्तों अक्षय नरेंद्र बिसेन,राकेश राधेशाम लाडे , निखिल इंदल पटले , लक्की संजय रहांगडाले , प्रलय राधेशाम पारधी ,मनीष रमेश कोकूडे , अविनाश श्रावण टेकाम को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

​सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे विधायक
जैसे ही इस भीषण हादसे की खबर क्षेत्र में फैली, हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तिरोडा-गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजयभाऊ रहांगडाले ने बिना वक्त गंवाए तत्काल घटनास्थल पर दौड़ लगाई। विधायक ने खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। जलाशय में डूबे दोनो युवकों की तलाशी हेतु युद्धस्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

​इस हादसे ने एक बार फिर जलाशयों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों और लापरवाही को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद है और मामले की जांच कर रहा है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.