Published On : Wed, Jun 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में दोहरा हत्याकांड: फल विक्रेताओं के विवाद में दो युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या

Advertisement

नागपुर: शहर के सक्करदरा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। गोंड मोहल्ला स्थित बुधवार बाजार क्षेत्र में फल विक्रेताओं के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दो युवकों की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई।

बुधवार रात कमला नेहरू कॉलेज के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सक्करदरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवकों के सिर पर बड़े पत्थरों से हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आदित्य उर्फ सोनू भोंडवे और आदित्य राहुलकर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आदित्य भोंडवे पर हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जबकि आदित्य राहुलकर फल विक्रेता था।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ दिनों पहले राहुलकर का इलाके के ऋषी पुट्टेवार से विवाद हुआ था। बुधवार को फलों की बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि ऋषी पुट्टेवार और उसके साथियों ने दोनों युवकों पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ऋषी पुट्टेवार, डोंगरे, डबीर और अभि राऊत को संदिग्ध आरोपी के रूप में चिन्हित किया है।

Advertisement

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और वरिष्ठ अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं।

इस दोहरे हत्याकांड ने एक बार फिर नागपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

Advertisement
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate #crimenews

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges