नागपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नागपुर के पूर्व सांसद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार ने आज कहा कि नागपुर महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की लहर है और नागपुर मनपा में अगला महापौर कांग्रेस का ही होगा. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस भारी बहुमत से पुनः नागपुर मनपा में सत्तासीन होगी. क्योंकि नागपुर के नागरिक भाजपा के झूठे आश्वासनों से ऊब गए हैं और अब वे परिवर्तन चाहते हैं.
मुत्तेमवार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी एवं राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने घूम-घूमकर नागपुर की जनता को बरगलाने का ही प्रयास किया है, लेकिन जनता सच समझ गयी है. उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि मिहान, मेट्रो रेल जैसी तमाम योजनाएं कांग्रेस की देन हैं और इसीलिए भाजपा नेताओं के हर झूठ का जवाब जनता अपने मतदान के जरिए दे रही है.
मुत्तेमवार ने दावा किया कि प्रभाग क्रमांक 20 में हलबा समुदाय के मतदाता इस बार कांग्रेस के साथ हैं, इसलिए उन्होंने अपने क्षेत्र में नितिन गड़करी तक की सभा नहीं होने दी थी. विलास मुत्तेमवार ने दावा किया कि नाइक तालाब परिसर में आयोजित कांग्रेस की रैली में 20 हजार से ज्यादा हलबा बांधव शामिल हुए.
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...
महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...
कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews
नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...
नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...
मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news








