
नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय भूतल परिवहन तथा बंदरगाह मंत्री नितिन गड़करी ने अपने गृहनगर नागपुर में महानगर पालिका के लिए मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस मनपा चुनाव में जो भाजपा के लिए मतदान नहीं करेगा, उसके भी सभी काम बिना किसी पूर्वाग्रह के किए जाएंगे. उन्होंने नागपुर मनपा में इस बार सौ से ज्यादा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के जीतने का दावा करते हुए कहा कि गत दस वर्ष में नागपुर महानगर पालिका ने विकास के इतने काम किए हैं, जितने पिछले पचास साल में नहीं हुए.
श्री गड़करी ने कहा कि पिछले मनपा चुनाव में 52 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन उनका अनुमान हैं कि इस बार 70 फीसदी मतदान होगा. उन्होंने यह बताते हुए कि इस बार नागपुर में एक लाख तीस हजार नए मतदाता पहली बार ही अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं, इन नव-मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. नितिन गड़करी ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को मतदान का अधिकार है और यह अधिकार भी है कि वह जिसे चाहे वोट दे.
गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate...
गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime...
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह.. #maharashtranews #newsupdate #murdernews #crime
कॉजवे पर जलभराव, सफर बना जोखिमभरा #maharashtranews #barish #newsupdate
संजय राउत ने बयान की जांच मांगी #MaharashtraNews #SanjayRaut #LatestNews #NewsUpdate #shivsenaubt
मुक्ताईनगर में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान #MaharashtraNews #barish #nuksaan #NewsUpdate







