Published On : Tue, Feb 21st, 2017

जब जिलाधिकारी सचिन कुर्वे ने कतार में लगकर किया मतदान

Advertisement


नागपुर: नागपुर के जिलाधिकारी सचिन कुर्वे ने आज हनुमान नगर के एक मतदान केंद्र में कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्योंकि श्री कुर्वे नागपुर के ही निवासी हैं, इसलिए उन्होंने नागपुर के एक सामान्य मतदाता की ही तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की और क्रम आने पर अपना मतदान किया।

निश्चित तौर पर यह सामान्य सी लगने वाली बात है, लेकिन असल में यह लोकतंत्र की उस मूर्त जन-भावना का भी प्रतीक है कि जिले का जिलाधिकारी भी सादगी से कतारबद्ध होकर मतदान इसलिए करता है कि सबसे पहले वह खुद को इस लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक मानता है और मतदान का उतना ही सम्मान करता है, जितना कि कोई और। श्री कुर्वे के साथ उनके परिजनों ने भी मतदान किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.