Published On : Wed, Jul 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नंदनवन चोरी का खुलासा: नाबालिग बेटे ने साथी संग रची साजिश, ₹3 लाख के गहने बरामद

Advertisement

नागपुर: नंदनवन थाना क्षेत्र में हुई करीब ₹7.48 लाख की चोरी के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि वारदात किसी बाहरी चोर ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता महिला के नाबालिग बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹3 लाख के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, वाठोडा के मुरलीनंदन नगर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जुलाई की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे उनकी नींद खुली तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर बेडरूम की बालकनी का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने, प्लेटिनम और डायमंड के आभूषण सहित करीब ₹7.48 लाख का माल चोरी हो चुका था।

Gold Rate
July 29 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर शक्ति माता नगर निवासी 25 वर्षीय हिमांशु घनश्याम चंदिकर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक विधि संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि फरियादी महिला के नाबालिग बेटे ने ही घर में चोरी की योजना बनाई थी। उसने घर से चोरी किए गए आभूषण अपने साथी हिमांशु को सौंप दिए थे। पुलिस के अनुसार, दोनों को भोग-विलास की जिंदगी, महंगे शौक और पब में मौज-मस्ती करने का शौक था। इसी के लिए उन्होंने अपने ही घर में चोरी की साजिश रची।

Advertisement

पुलिस का संदेह शुरुआत से ही घर के किसी सदस्य पर था, क्योंकि वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे और मुख्य दरवाजे का ताला भी टूटा नहीं था। इसी आधार पर जांच की दिशा बदली गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹3 लाख मूल्य के सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है और चोरी के शेष माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police #news

भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police...

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP  #MaharashtraNews #NagpurNews

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP #MaharashtraNews #NagpurNews

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews  #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday #news

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday...

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert  #MaharashtraRain #Weather

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert #MaharashtraRain #Weather

पेपर लीक विरोध में टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता #Akola #PaperLeak  #YouthCongress #MaharashtraNews

पेपर लीक विरोध में टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता #Akola #PaperLeak #YouthCongress #MaharashtraNews

टीईटी पेपर लीक आरोपी पुलिस हिरासत में #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra #news

टीईटी पेपर लीक आरोपी पुलिस हिरासत में #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges